रंग खेलते समय आंखोंं की ऐसे करें रक्षा, अन्यथा केमिकल पहुंचा सकते हैं हानि

रंग खेलते समय आंखोंं की ऐसे करें रक्षा, अन्यथा केमिकल पहुंचा सकते हैं हानि

सेहतराग टीम

होली का त्योहार आते ही लोग रंग और गुलाल लेना शुरु कर देते है और ले भी क्यों ना यह त्योहार भी मस्ती और रंगों वाला त्योहार जो है। होली के दिन सब रंग खेलते है औऱ मस्त रहते है। कई बार इसी मस्ती में ये रंग विघ्न डाल देते है। दरअसल होली के मौसम में कई बार सुनने को मिलता है कि रंगों की वजह से कई लोगों के चेहरे खराब हो गये और कई लोगों की आंखों में जलन हो रही है। वैसे ऐसा अक्सर हर होली को सुनने को मिलता है। क्योंकि रंगों में जो केमिकल मिलाया जाता है। वह हमारी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचाते है। इसलिए तो कहा जाता है कि होली के समय रंग खरीदते औऱ खेलते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए। तो आज हम आपको यही बताएंगे कि होली खेलते समय किन बातों का ध्यान रखें और अपने आप को मुसिबत से कैसे बचाएं?

पढ़ें- जरा संभल कर खेलें होली, कहीं रंग में भंग न हो जाएं

  • होली खेलते समय ध्यान रखें कि आप केमिकल वाले रंगों से तो होली नहीं खेल रहें हैं। अगर आप ऐसा कर रहें है तो इसे ना करें और ध्यान दे कि केमिकल वालों रंगों से दूरी ही बनाएं। वही आपके आंखों,त्वचा और बालों के लिए बेहतर है।
  • होली में रंग लगाते समय ध्यान की जिसे आप रंग लगा रहे है उससे जबरदस्ती ना करें, नहीं तो रंग उसके आंखों में भी जा सकता है। ऐसी स्थिति में उसकी आंखे खराब होने का डर रहेगा। इसलिए होली में रंग खेले और लगाएं भी लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती ना करें।  
  • रंग लगाते समय अगर गलती से आंखों में रंग चला जाएं तो उसे ज्यादा मले नहीं। लगातार आंखों को मसलने से आंखों को नुकसान पहुंचेगा।
  • आंखों में रंग जाने पर उसे साफ पानी से धोएं और बार-बार आंखो में पानी डालें, यह करने से आंखों में ठंडक पहुंचेगी और आंखों को राहत मिलेगी।
  • आंखो में रंग ना जाए उसके लिए हो सके तो सनग्लासेस का प्रयोग करें। यह रंगों से आपकी आंखो की सुरक्षा करेगा।
  • आंखों में ज्यादा जलन हो रही हो या आंख लाल हो गए हो तो तुंरत डॉक्टर को दिखाएं।

इसे भी पढ़ें-

होली में यूं रखें त्‍वचा और बालों का ध्‍यान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।